rammandir
पटना (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2024 (loksabha election 2024) से पहले बिहार (bihar) में भाजपा (bjp) बड़ा दांव खेलने जा रही है। भाजपा राज्य के करीब 50 लाख लोगों को अयोध्या (Ayodhya) दर्शन के लिए ले जाने वाली है। बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने की प्लानिंग है। इसकी शुरूआत अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले हिंदुत्व के एजेंडे पर अपना वोटबैंक मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए श्रद्धालुओं को अयोध्या तीर्थ क्षेत्र घुमाने की योजना बनाई गई है। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को अयोध्या ले जाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस
(RSS)
जैसे संगठनों की मदद ली जा रही है। विहिप और संघ के कार्यकर्ताओं ने विधानसभावार लोगों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण मंदिरों में भी दिखाया जाएगा। विहिप और संघ के कार्यकर्ता अपने आसपास के मंदिरों में बड़ी स्क्रीन या एलईडी की व्यवस्था करेंगे। इससे बड़ी संख्या में श्रद्दालु एक साथ बैठकर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने हाल ही में पटना में सभी जिलों के पदाधिकारियों की बैठक की। इसमें पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को अयोध्या आने का न्योता देने हेतु कहा गया है। बिहार के लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने का निमंत्रण और राम मंदिर की तस्वीर वितरित की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या दर्शन भाजपा का बड़ा दांव माना जा रहा है। जदयू के अलग होने के बाद भाजपा बिहार में अपने दम पर शानदार प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story