ravikant
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने शपथ लेते ही ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया है। आईएएस टी. रविकांत (IAS T. Ravikant) मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव (principal secretary) होंगे। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। टी रविकांत फिलहाल चिकित्सा और यूडीएच का कामकाज देख रहे थे। इसके साथ ही आईएएस आनंदी को सचिव और सौम्या झा को मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस टी. रविकांत पहले भी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (vasundhara raje) के सचिव रहे चुके है। ब्यूरोक्रेस में साफ सुथरे चेहरे माने जाते हैं। विभिन्न पदों रहते हुए सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए जाने जाते है। राजस्थान में सत्ता बदलने के साथ ही अब ब्यूरोक्रेसी का चेहरा भी बदलेगी । कांग्रेस सरकार
(congress government)
में लूप लाइन में रहे अफसर बड़ी जिम्मेदारी के साथ लौट सकते हैं। ऐसे में सरकार के करीब रहने के लिए अफसरों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। राजस्थान के नया मुख्य सचिव मिलना तय है क्योंकि वर्तमान चीफ सेक्रेटरी ऊषा शर्मा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने जा रही है। उनको केंद्र सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। माना जा रहा है कि अब शायद ही एक्सटेंशन मिले। जबकि डीजीपी उमेश मिश्रा भाजपा सरकार के निशाने पर रहे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी को निशाने पर ले चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा डीजीपी बदल सकते है। कलेक्ट्रेट से लेकर सचिवालय स्तर तक ब्यूरोक्रेसी में बदलाव होना तय माना जा रहा है।

Editorial

Editorial

Next Story