✕
सभी मेट्रो कारिडोर्स के लिये अब कॉमन मोबिलिटी कार्ड !
By EditorialPublished on
मेट्रो-1 (METRO-1) यात्रियों को अब मेट्रो में यात्रा के लिये कई सारे पेमेंट कार्ड्स नहीं रखने होंगे। मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर कलेक्शन गेट्स पर इसी के लिये नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) अनुपालन योग्य किया गया है। यानि सभी मेट्रो कॉरिडोर्स के लिये एक ही कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। केंद्र ने एनसीएमसी का शुभारंभ किया है जिससे यात्रियों को एक यूनिफाइड भुगतान विकल्प होता है और इसके जरिये यात्रा और रिटेल भुगतान सभी सुविधा शामिल है। मेट्रो-2ए और 7 लाइंस को इस एनसीएमसी के अनुपालन

x
मुंबई। मेट्रो-1 (METRO-1) यात्रियों को अब मेट्रो में यात्रा के लिये कई सारे पेमेंट कार्ड्स नहीं रखने होंगे। मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर कलेक्शन गेट्स पर इसी के लिये नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) अनुपालन योग्य किया गया है। यानि सभी मेट्रो कॉरिडोर्स के लिये एक ही कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। केंद्र ने एनसीएमसी का शुभारंभ किया है जिससे यात्रियों को एक यूनिफाइड भुगतान विकल्प होता है और इसके जरिये यात्रा और रिटेल भुगतान सभी सुविधा शामिल है। मेट्रो-2ए और 7 लाइंस को इस एनसीएमसी के अनुपालन योग्य किया गया है लेकिन मेट्रो-1 पर सभी गेट्स पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। मुंबई मेट्रो वन प्रा. लि. के अधिकारियों के मुताबिक, स्वचालित किराया संग्रहण प्रणाली का आधुनिकीकरण किया गया है। सभी किराया गेट्स अब मौजूदा मेट्रो कार्ड्स और कॉमन मोबिलिटी कार्ड्स स्वीकार कर सकते हैं और एक सिंगल कार्ड रीडर के जरिये इनके माध्यम से दैनिक 9 लाख लेनदेन किये जा रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
