✕
18 लाख के स्वर्णाभूषण लेकर कारोबारी फरार
By EditorialPublished on
कालबादेवी (Kalbadevi) में करीब अठारह लाख के स्वर्णाभूषण (gold jewelery ) लेकर एक कारोबारी के फरार होने की घटना सामने आई है। इस मामले में राजेशभाई नगीनदास पारेख (Rajeshbhai Nagindas Parekh) नामक स्वर्णाभूषण कारोबारी के विरुद्ध एल.टी.मार्ग पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शेरसिंह वचनसिंह राजपूत का भवानी गोल्ड नामक स्वर्णाभूषणों की होलसेल बिक्री का कारोबार है। राजेशभाई से उनकी जान-पहचान हो गई थी। राजेशभाई गुजरात के राजकोट का रहनेवाला है और वह भी सोने का कारोबा

x
मुंबई। कालबादेवी (Kalbadevi) में करीब अठारह लाख के स्वर्णाभूषण (gold jewelery ) लेकर एक कारोबारी के फरार होने की घटना सामने आई है। इस मामले में राजेशभाई नगीनदास पारेख (Rajeshbhai Nagindas Parekh) नामक स्वर्णाभूषण कारोबारी के विरुद्ध एल.टी.मार्ग पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शेरसिंह वचनसिंह राजपूत का भवानी गोल्ड नामक स्वर्णाभूषणों की होलसेल बिक्री का कारोबार है। राजेशभाई से उनकी जान-पहचान हो गई थी। राजेशभाई गुजरात के राजकोट का रहनेवाला है और वह भी सोने का कारोबारी है। राजेशभाई विभिन्न कारोबारियों से स्वर्णाभूषण लेकर आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में कारोबारियों को उनकी बिक्री करता था।
Next Story
Related News
X

