✕
भजनलाल को मिला 'मैडम' वसुंधरा का आशीर्वाद
By EditorialPublished on
जयपुर ( कासं ) । भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने शुक्रवार को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद भजनलाल शर्मा को बधाई देने वालों की लंबी लाइन लगी रही। कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने के लिए पहुंचे।

x
जयपुर ( कासं ) । भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने शुक्रवार को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद भजनलाल शर्मा को बधाई देने वालों की लंबी लाइन लगी रही। कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और इस बार सीएम पद की दावेदारों में से एक वसुंधरा राजे भी पहुंची थीं। वसुंधरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और उनको आशीर्वाद भी दिया। भजनलाल शर्मा को आशीर्वाद देते हुए वसुंधरा राजे का एक वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार को जब भजनलाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेने के बाद कार्यालय पहुंचे तो उनसे मिलने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी पहुंचीं।
वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने सीएम भजनलाल से मुलाकात के दौरान उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल को आशीर्वाद देने के दौरान का क्षण कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में वसुंधरा राजे शुक्रवार को सीएम पद की शपथ लेने के बाद जब वसुंधरा राजे उनसे मिलने पहुंची तो भजनलाल कुर्सी से उठकर खड़े हो गए। भजनलाल शर्मा ने वसुंधरा राजे को मिठाई खिलाई। मिठाई खिलाते समय वसुंधरा और भजनलाल दोनों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
