Pratahkal-Police Dancing with a girl goes Viral Video
मुंबई । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) ने मुंबई (Mumbai) पुलिस अधिकारियों को परेशान कर दिया है। मुंबई लोकल ट्रेन में पुलिस का जवान एक लड़की के साथ डांस करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले लड़की बिंदास होकर डांस कर रही है लेकिन, जैसे ही उसकी नजर पुलिस वाले पर पड़ती है वह संकोच करती है लेकिन, अगले ही पल लड़की पुलिस कर्मी संग डांस करने लगती है। घटना के बाद डांस कर रहे पुलिस वाले की मुश्किल बढ़ने वाली है। वायरल वीडियो में लोकल ट्रेन में लड़की के साथ डांस कर रहे पुलिस कर्मी एसएफ गुप्ता बताए जा रहे हैं। उन्हें इस घटना के सामने आने के बाद जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मध्य रेलवे लोकल ट्रेन के द्वितीय श्रेणी के महिला कोच के अंदर एक लड़की के साथ डांस करते देखा जा सकता है। यह घटना तब की है जब गुप्ता ट्रेन में रात की यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होम गार्ड के रूप में ड्यूटी पर थे।
Editorial

Editorial

Next Story