Pratahkal-Gaonguda conference on 24th-Jain Society Association
मुंबई । गांवगुडा मूर्तिपूजक जैन समाज संघ (Jain Society Association) का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 24 दिसम्बर को नाकोडा धाम विरार में आयोजित होगा। अध्यक्ष अर्जुन नानावटी ने बताया कि सम्मेलन में मेधावी छात्रों व तपस्वियों का सम्मान, समाज सुधार पर चर्चा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। तैयारियों में हस्तीमल पामेचा, भेरू सिंघवी, अशोक पामेचा, मांगीलाल पामेचा, शांती पामेचा, फूलचन्द्र जैन, सुरेन्द्र सिंघवी, प्रकाश पामेचा, फूलचंद लोढा, चौथमल सिंघवी, प्रकाश सिंघवी लगे हुए हैं।
Next Story