congress
कार्यालय संवाददाता जयपुर। श्रीगंगानगर जिले (Sriganganagar district) की करणपुर (Karanpur) विधानसभा सीट पर आगामी 5 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस (congress) ने पूर्व मंत्री गुरमीत ङ्क्षसह कुन्नर (Gurmeet Singh Kunnar) के पुत्र रूपिन्दर ङ्क्षसह कुन्नर (Rupinder Singh Kunnar) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने करणपुर सीट के चुनाव के लिए रूपिन्दर इक्षसह कुन्नर को पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि गत 25 नवंबर को प्रदेश में हुए विधानसभा आम चुनाव 201& से पहले इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं गुरमीत इङ्क्षसह कुन्नर के निधन के कारण यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब इस सीट पर 5 जनवरी को मतदान होगा और आठ जनवरी को मतगणना होगी। इस चुनाव के लिए रूपिन्दर कुन्नर 19 दिसंबर तक अपना नामांकन पत्र भर सकेंगे। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्र पाल ङ्क्षसह एवं बहुजन समाज पार्टी के अशोक कुमार सहित 11 उम्मीदवारों का नामांकन पहले से ही भरा हुआ है। अब कांग्रेस उम्मीदवार को मिलाकर यहां चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी हो जायेंगे। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए 249 मतदान केन्द्र हैं जहां दो लाख 40 हजार 826 मतदाता अपने मताधिकार उपयोग कर सकेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story