Pratahkal-Businessman absconds with Gold Jewellery worth Rs 18 lakh in Kalbadevi area
मुंबई । करीब अठारह लाख कीमत के स्वर्णाभूषण (Gold Jewellery) लेकर एक कारोबारी के पलायन का मामला सामने आया है। इस मामले में राजेशभाई नगीनदास पारेख नामक स्वर्णाभूषण कारोबारी के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस (L T Marg Police) ने ठगी (Fraud) का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
शिकायतकर्ताओं ने राजेशभाई को अठारह लाख 302 ग्राम वजन के विविध स्वर्णाभूषण बिक्री के लिये दिये थे। सप्ताह भर के बाद पेमेंट करने का आश्वासन देकर राजेशभाई वहां से निकल गया और फिर कभी लौटा ही नहीं। कई बार कॉल करने के बाद उसने कोई प्रतिसाद नहीं दिया। राजेशभाई ने जो चेक भी दिया था, वो भी बाउंस हो गया। इसके बाद राजेशभाई ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। राजेशभाई से ठगी किये जाने की बात ध्यान में आते ही उन्होंने एल.टी. मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने राजेशभाई पारेख के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस राजेशभाई की तलाश कर रही है। राजेशभाई ने इसी तर्ज पर कुछ और कारोबारियों को भी ठगी का शिकार बनाये जाने की आशंका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story