✕
मराठी नामफलक नहीं लगानेवालों के खिलाफ कार्रवाई जारी
By EditorialPublished on
दुकानों और आस्थापनों पर मराठी भाषा में नामफलक (Marathi Name Plates) लगाने के लिये दी गई मोहलत खत्म होने के चलते मनपा प्रशासनने 28 नवंबर से मुंबई (Mumbai) की सभी दुकानों और आस्थापनों की जांच-पड़ताल करनी शुरु कर दी है और पिछले पंद्रह दिनों में मनपा ने 36 हजार से अधिक दुकानों और आस्थापनों की जांच की गई है। इस जांच-अभियान में 35 हजार से अधिक दुकानों और आस्थापनों द्वारा मराठी नामफलक लगाये जाने की पुष्टि हुई है।

x

मुंबई । दुकानों और आस्थापनों पर मराठी भाषा में नामफलक (Marathi Name Plates) लगाने के लिये दी गई मोहलत खत्म होने के चलते मनपा प्रशासनने 28 नवंबर से मुंबई (Mumbai) की सभी दुकानों और आस्थापनों की जांच-पड़ताल करनी शुरु कर दी है और पिछले पंद्रह दिनों में मनपा ने 36 हजार से अधिक दुकानों और आस्थापनों की जांच की गई है। इस जांच-अभियान में 35 हजार से अधिक दुकानों और आस्थापनों द्वारा मराठी नामफलक लगाये जाने की पुष्टि हुई है।
मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) ने 28 नवंबर से नियम पालन नहीं करनेवाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही शुरु की है। मराठी नामफलक के नियम का उल्लंघन करनेवाली दुकानों के विरुदध महाराष्ट्र शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के पहले दिन ही मनपा प्रशासन द्वारा कुल 3269 दुकानों और आस्थापनों की जांच की गई थी और 176 दुकानों पर कार्रवाई की थी। मनपा ने 3432 दुकानों की जांच-पड़ताल और तलाशी की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
