assembly
नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद ( parliament) के शीतकालीन सत्र (winter session) के नौवें दिन गुरूवार की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने संसद सुरक्षा चूक के मामले में जमकर हंगामा किया। लोकसभा (loksabha) और राज्यसभा (rajyasabha) दोनों सदनों में विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी की। दिन में कई बार सदन को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद लोकसभा से विपक्षी पार्टियों के 14 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इनमें कांग्रेस (congress) के टी एन प्रतापन, हिबी ईडन, जोथिमानी, राम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस, मनिकम टैगोर, एमडी जावेद, वीके श्रीकंदन और बेनी बेहन शामिल हैं।
सस्पेंडेड सांसदों में माकपा और डीएमके के 2-2 और भाकपा के एक नेता शामिल हैं। वहीं राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी बचे हुए सत्र से निलंबित किया गया। दरअसल, डेरेक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए थे, जिससे स्पीकर जगदीप धनखड़
(Jagdeep Dhankhar)
नाराज हो गए। उन्होंने डेरेक को सदन से बाहर जाने को कहा और सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया । कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो निलंबित सदस्य डेरेक फिर से सदन में आ गए और कार्यवाही फिर से स्थगित करना पड़ा। शाम 4 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सांसद नारेबाजी करने लगे
गुरूवार को सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। जैसे ही स्पीकर ओम बिरला लोकसभा पहुंचे तो विपक्षी सांसदों ने संसद की सुरक्षा को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ की मांग की। ओम बिरला ने सभी को शांति बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कल हुई घटना से सभी चिंतित हैं, ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और इस पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि लोकसभा अध्यक्ष होने के नाते सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लोकसभा में कहा कि सभी ने कल की घटना की निंदा की है। स्पीकर ने मामले का संज्ञान ले लिया है। हमें सतर्क रहना होगा कि हम संसद में दाखिल होने के लिए किसे पास मुहैया कर पाते हैं। सांसदों को ध्यान रखना होगा कि ऐसे लोगों को पास न दें जो अराजक माहौल पैदा कर सकें। भविष्य में सारी सावधानी बरती जाएगी।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने स्पीकर के पोडियम पर चढ़ने की कोशिश की : संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर लोकसभा में गुरूवार को जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने खूब नारेबाजी की। इसी दौरान राजस्थान से आरएलपी पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर के पोडियम पर चढ़ने की कोशिश की। नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल में आ गए।
राज्यसभा में भी सभापति ने टीएमसी सांसद को निकाला
लोकसभा की ही तरह राज्यसभा में भी विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। सांसदों ने नारे लगाते हुए संसद की सुरक्षा के मुद्दे पर बहस की मांग की। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन के वेल में आ गए। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कड़ी आपत्ति जताई। उनके न मानने पर सभापति ने उन्हें फौरन सदन से बाहर जाने को कहा। सभापति ने डेरेक से कहा, आप क्या कर रहे हैं। आप विशेषाधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं। आपका व्यवहार देखकर मेरा सिर शर्म से झुक रहा है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी ।
Editorial

Editorial

Next Story