bhajanlal sharma
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता ) । साधारण परिवार में जन्में भजनलाल शर्मा (bhajanlal sharma) राजस्थान (rajasthan) के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वे15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नए मुख्यमंत्री पर 46 लाख रूपए का कर्जा है । भजनलाल शर्मा ने अलग- अलग बैंकों से दो लोन ले रखे हैं। लोन के करीब 46 लाख रूपए बकाया चल रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के वक्त भजनलाल शर्मा ने जो शपथ पत्र पेश किया। उस शपथ पत्र के मुताबिक भरतपुर के कृष्णा नगर की एसबीआई ब्रांच से व्यवसाय के लिए लिये गए लोन के 29,46,344 रूपए बकाया है जबकि पुत्र की पढाई के लिए पीएनबी बैंक से लिये गए लोन 16,53,655 रूपए बकाया हैं। दोनों लोन की बकाया राशि करीब 46 लाख रूपए उन्हें चुकानी है।
मुख्यमंत्री के बैंक खाते में सिर्फ 10 लाख
चुनाव से पहले भजनलाल शर्मा के बैंक खातों में करीब साढ़े 10 लाख रूपए जमा थे। अब सोचिए चुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान इनमें से रूपए खर्च हुए होंगे तो अब उनके पास कितने रूपए होंगे। चुनावी शपथ पत्र में उन्होंने 8 अलग-अलग बैंक खातों का हवाला दिया था। जिनमें एचडीएफसी बैंक शाखा कुम्हेर गेट, भरतपुर के अकाउंट में 147173 रूपए, पीएनबी बैंक शाखा, रोजवीला भरतपुर में 2075 रूपए, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक शाखा बृज इंडस्ट्रीयल एरिया, भरतपुर में 13027 रूपए, बीओबी राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राजेंद्र नगर भरतपुर में 5246 रूपए, एसबीआई, बैंक शाखा कृष्णा नगर भरतपुर में 665 रूपए, श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी प्रोपराइटर, एसबीआई, शाखा कृष्णा नगर भरतपुर में 731579 रूपए, एचडीएफसी बैंक, मालवीय नगर जयपुर में 221500 रूपए,एचडीएफसी बैंक, मानसरोवर, जयपुर में 21000 रूपए जमा थे।
एक मोटर साइकिल और एक सफारी वाले मुख्यमंत्री
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के पास दो वाहन है। उनके पास एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल है जो 18 साल पुरानी है। एक सफारी गाड़ी है जो आठ साल पुरानी बताई गई है। शपथ पत्र में सोने चांदी के बारे में भी जानकारी दी गई है। उनके पास 30 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी होने की जानकारी चुनावी हलफनामे में दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर के प्रताप नगर में एक फ्लैट है जहां वे रहते हैं। पुश्तैनी मकान भरतपुर के अटारी गांव में है। चुनाव से पहले उनकी पत्नी के बैंक खाते में 4 लाख 27 हजार रूपए जमा थे। |
एक कंपनी के मालिक हैं भजनलाल
एफिडेविट में भजनलाल शर्मा ने अपनी आय का स्रोत बताया है। वह श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के मालिक हैं। कंपनी से उनकी वार्षिक आय 520503 रूपये है। भजनलाल ने जुलाई 2023 तक रेलवे मंत्रालय से 362400 रूपये सैलरी भी ली है। किराया से उनके पास एक लाख 20 हजार आया है और बैंक से ब्याज के रूप में 11841 रूपये मिले हैं। पत्नी होलसेल ट्रेडिंग करती हैं, जिससे उन्हें 282180 रूपये कमाए। बैंक से ब्याज के रूप में उनके पास 364 रूपये और पार्टियों से ब्याज के रूप में 150857 रूपये आए।
Editorial

Editorial

Next Story