✕
नए सीएम सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट
By EditorialPublished on
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma) 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इस बीच सीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस जुट गई है।

x

कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma) 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इस बीच सीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस जुट गई है। नए सीएम और उनके परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर उनके फ्लैट से सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। बता दें सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने तक भजनलाल शर्मा और उनका परिवार इसी गेस्ट हाउस में रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजनलाल शर्मा सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास में शिफ्ट होंगे।
भजनलाल शर्मा अपने परिवार के साथ जवाहर सर्किल स्थित एक बिल्डिंग के फ्लैट में रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें परिवार सहित सहकार मार्ग स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है। अब सीएम हाउस में शिफ्ट होने तक वे और उनका परिवार इसी गेस्ट हाउस में रहेगा। जबकि उनके माता-पिता भरतपुर के जवाहर नगर में रहते है । वहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू होने के साथ ही सीएम के काफिले में शामिल गाड़ियां और उनकी सुरक्षा में तैनात जवान भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे। बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम पर मुहर लगने के बाद वे काफिले और सुरक्षा इंतजाम के साथ राजभवन पहुंचे और वहां सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
