NRI Gujarati Doctor Killed in Udaipur
(प्रातः कालसंवाददाता) उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षैत्र में उदयपुर घूमने आए एनआरआई गुजराती डॉक्टर (NRI Gujarati Doctor) की मौत के मामले में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया। दोनों आरोपी डॉक्टर को कॉल गर्ल सप्लाई करने आए थे और पैसे लेकर भाग गये थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार उदयपुर घूमने आए गुजरात के मेहसाणा हाल यूएस निवासी संजय कुमार की मौत के मामले में हितेश उर्फ राहुल पुत्र राजेश उदासी निवासी श्रीराम अपार्टमेंट के पिछे सवीना और दिवेश उर्फ लंगड़ा पुत्र निर्मल साहू निवासी सीमेंट गली काली बावड़ी धानमण्डी हाल बड़बड़ेश्वर महादेव मंदिर के पास को गिरफ्तार किया था।
दोनों आरोपियों की निशानदेही से वारदात में उपयोग में ली कार जब्त कर और दिवेश साहू से वारदात के दौरान उपयोग में लिया मोबाइल भी जब्त कर लिया। दोनों को अदालत ने जेल भेज दिया। 8 दिसम्बर को डॉक्टर संजय अपने दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने आए थे और देर रात उन्होंने चुंगीनाका स्थित डाउन टाउन कॉलगर्ल बुलाई थी । दलाल उसे लेकर आया और पैसे ले लिए लेकिन अपने साथ कार में बैठी लड़की को नहीं उतारा और भागने लगा। डॉक्टर ने पकड़ने की कोशिश की तो उसे कार के गेट से टक्कर मार दी और दलाल ने उसे पोल से टकरा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
Editorial

Editorial

Next Story