✕
दिशा सालियान मामले में एसआइटी की जांच से बढ़ सकती है आदित्य ठाकरे की मुश्किलें
By EditorialPublished on
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत (Death) की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन कर दिया गया है। मुंबई पुलिस के उपायुक्त अजय बंसल की निगरानी में मालवणी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चीमा जी आढव इस मामले की जांच करेंगे। दिशा सालियान ने सुशांत की कथित आत्महत्या से चंद दिनों पहले आठ जून, 2020 को मालाड उपनगर स्थित अपने घर की बहुमंजिला इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। कुछ लोगों द्वारा इस आत्महत्या को हत्या बताया जा रहा है। इ

x

मुंबई । दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत (Death) की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन कर दिया गया है। मुंबई पुलिस के उपायुक्त अजय बंसल की निगरानी में मालवणी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चीमा जी आढव इस मामले की जांच करेंगे। दिशा सालियान ने सुशांत की कथित आत्महत्या से चंद दिनों पहले आठ जून, 2020 को मालाड उपनगर स्थित अपने घर की बहुमंजिला इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। कुछ लोगों द्वारा इस आत्महत्या को हत्या बताया जा रहा है। इसमें शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे का नाम घसीटा जा रहा है।
दिशा सालियान मामले की जांच की मांग भाजपा (BJP) विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) एवं शिवसेना शिंदे गुट के विधायक भरत गोगावले लगातार दिशा सालियान मामले की जांच की मांग करते रहे हैं। माना जा रहा है कि एसआइटी की जांच आगे बढ़ी तो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें जांच एवं पूछताछ के लिए एसआइटी के सामने पेश होना पड़ सकता है।
नितेश राणे का आरोप है कि दिशा सालियान की आत्महत्या में बड़ी भूमिका उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे की रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद विधानमंडल के पिछले शीतकालीन सत्र में गृह मंत्रालय के प्रभारी उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस मामले की जांच के लिए एसआइटी के गठन के संकेत दिए थे। अब इस वर्ष के चालू शीतकालीन सत्र में फिर से यह मामला सुर्खियों में आया और एसआइटी का गठन कर भी दिया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
