✕
ठंड के बीच तापमान में गिरावट जारी
By EditorialPublished on
सूर्यनगरी (suncity) में लगातार तीसरे दिन रात को पारा लुढ़का (Temperature continues to fall )। तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। दूसरी तरफ तेज सर्दी के साथ सूरज भी तेज चमक रहा है। जोधपुर (jodhapur) में सोमवार को दिन व रात के तापमान में बीस डिग्री का अंतर रहा, जिससे रात को जहां कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही थी, वहीं दिन में जाड़े से आराम था। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में रात के पारे में और गिरावट आएगी। इससे सर्दी और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश की बात करें तो

x
जोधपुर (कासं ) । सूर्यनगरी (suncity) में लगातार तीसरे दिन रात को पारा लुढ़का (Temperature continues to fall )। तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। दूसरी तरफ तेज सर्दी के साथ सूरज भी तेज चमक रहा है। जोधपुर (jodhapur) में सोमवार को दिन व रात के तापमान में बीस डिग्री का अंतर रहा, जिससे रात को जहां कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही थी, वहीं दिन में जाड़े से आराम था। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में रात के पारे में और गिरावट आएगी। इससे सर्दी और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश की बात करें तो आज सोमवार से मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते लगभग 20 से 30 (kmpl) प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हुई नजर आ सकती हैं। वहीं सूर्यनगरी में बीती रात तापमान 8.6 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। सुबह - सुबह तेज सर्दी की वजह से स्कूली बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को जाप्ता करना पड़ा। अधिक गर्म कपड़े पहनने पड़े। शहर के बाहरी इलाके में सर्दी अधिक तेज थी जिससे हाथ-पैरों में गलन महसूस होने लग गई। इधर, लगातार तीसरे दिन आसमां साफ होने से दोपहर में चटख धूप निकली। लोगों ने गुनगुनी धूप का सेवन किया। दिन का तापमान 28.5 डिग्री पर आ गया। दोपहर में तपिश महसूस हुई।

Editorial
Next Story
Related News
X
