✕
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को दें सर्वोच्च प्राथमिकता
By EditorialPublished on
केंद्र सरकार (Central government) की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की मंशा से चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा (Vikas Bharat Sankalp Yatra) अभियान की तैयारियां को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। इसमें संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट एवं जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल सहित सभी संबंधित अधिकारी जुड़े।

x
उदयपुर (वि)। केंद्र सरकार (Central government) की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की मंशा से चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा (Vikas Bharat Sankalp Yatra) अभियान की तैयारियां को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। इसमें संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट एवं जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल सहित सभी संबंधित अधिकारी जुड़े।
मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा ने जिलेवार तैयारियां पर चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान को सर्वाच्च प्राथमिकता दें। सभी जिला अधिकारी इस आयोजन को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इससे पूर्व मुख्यालय के अधिकारियों ने अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी व रूपरेखा प्रस्तुत की। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के निदेशक मुक्तानंद सहित आजीविका मिशन (Livelihood Mission), चिकित्सा विभाग (Medical Department), उर्जा विभाग (Energy Department), स्वायत्त शासन (Autonomous Governance), ग्रामीण विकास (Rural Development) व पंचायतीराज (Panchayati Raj), महिला एवं बाल विकास (Women and Child Development), सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology ) एवं संचार विभाग ( Communication Department), रसद आदि सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए की गई तैयारियों अवगत कराया। अभियान के राज्य समन्वयक सुरेंद्रसिंह ने प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अब तक तैयारियों की प्रशंसा की। गौरतलब है कि अभियान के तहत 14 दिसम्बर से शहरी क्षेत्र में यात्रा प्रारंभ होगी। वीसी में अभियान के नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत, सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़, डीओआईटी उपनिदेशक शीतल अग्रवाल नगर निगम के अधिकारी शैलसिंह सोलंकी सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला कलक्टर ने वीसी से ली बैठक, दिए निर्देश
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को लेकर जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने मंगलवार दोपहर अभियान से जुड़े सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली।

Editorial
Next Story
Related News
X
