diyavasundhara
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। मंगलवार को राजस्थान (rajasthan) भारतीय जनता पार्टी (bhartiya janata party) विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा (bhajanlal sharma) राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। दीया कुमारी (Diya Kumari) और प्रेम चंद बैरवा (Prem Chand Bairava) उप मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, वासुदेव देवनानी नए स्पीकर होंगे। भजनलाल शर्मा का नये सीएम को तौर पर नाम सामने आने के बाद एक ही चर्चा है कि क्या राजघराने के 'कथित विवाद' में भजनलाल शर्मा बाजी मार गए? दरअसल, चर्चा है कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और दीया सिंह के कथित विवाद में भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे निकल गए। दीया सिंह से उन अटकलों के बारे में पूछा गया कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
(vasundhara raje)
के साथ उनके कथित टकराव के कारण उन्हें सीएम पद नहीं दिया गया? इस सवाल पर दीया सिंह ने कहा कि मैं ऐसी चीजों पर टिप्पणी नहीं करती। हम सभी ने मिलकर काम किया है। वे (वसुंधरा राजे ) भी वहां मौजूद थीं, मुझे उनका भी आशीर्वाद मिला। दीया कुमारी ने आगे कहा कि महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री चिंता करते हैं और सभी योजनाएं भी महिलाओं को देखते हुए बनाई गई है। आज मुझ पर विश्वास करके मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई। मैं बेहद खुश हूं, हम एक साथ मिल कर काम करेंगे। दीया कुमारी ने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी।
कौन हैं दीया कुमारी
दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दादी राजमाता गायत्री देवी के पद चिह्नों पर चलते हुए दीया कुमार ने साल 2013 में राजनीति में कदम रखा। सवाई माधोपुर (Sawai madhopur) से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। 2019 में राजसमंद (Rajsamand) सीट से लोकसभा चुनाव लड़ीं और भारी मतों कांग्रेस (congress) उम्मीदवार को हराकर दिल्ली पहुंची थीं। दीया कुमारी को राजनीति में वसुंधरा राजे ने ही प्रवेश कराया था। बताया जाता है कि बाद में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। तब से दोनों में मनमुटाव है।
Editorial

Editorial

Next Story