Bhajan Lal Sharma new Chief Minister
कार्यालय संवाददाता जयपुर । राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) नए मुख्यमंत्री होंगे विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भाजपा की मंगलवार को विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया जबकि विधायक दिया कुमार एवं प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे।
बैठक के बाद पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह ने इसकी घोषणा करते हुए मीडिया को बताया कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। राजनाथ ङ्क्षसह ने बताया कि इसी तरह विधायक दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा दो उपमुख्यमंत्री होंगे जबकि पूर्व मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा विधायक दल के सर्वसम्मत नेता निर्वाचित हुए हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा ।
शर्मा पार्टी में प्रदेश महामंत्री के रूप में भूमिका निभा रहे थे और हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाया और वह पहली बार विधायक बने। वह चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। दिया कुमारी विधाधरनगर से विधायक चुनी गई और वह दूसरी बार विधायक बनी हैं। इससे पहले वह सवाईमाधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़कर पहली बार विधायक चुनी गई थी। वह विद्याधरनगर से विधायक चुने जाने से पहले राजसमंद से सासंद थी और उन्होंने विधायक बनने के बाद संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बैरवा दू विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। श्री बैरवा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 35 हजार से अधिक मतों से हराकर विधायक निर्वाचित हुए।
Editorial

Editorial

Next Story