✕
मंगल गीतों के साथ मां शाकंभरी की चुनरी के महिलाएं लगा रही है बूटियां
By EditorialPublished on
माँ शाकम्भरी (Maa Shakambhari) के प्रकाट्य दिवस 25 जनवरी को आयोजित होने वाली चुनरी (chunri) यात्रा को लेकर उदयपुरवाटी कस्बे में मां शाकंभरी की चुनरी के बूंटी (bootis) लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वही घर-घर में महिलाएं मंगल गीत (auspicious songs) गाकर मां शाकंभरी की चुनरी की बूटियां लगा रही है।

x
उदयपुरवाटी (प्रा.सं.) । माँ शाकम्भरी (Maa Shakambhari) के प्रकाट्य दिवस 25 जनवरी को आयोजित होने वाली चुनरी (chunri) यात्रा को लेकर उदयपुरवाटी कस्बे में मां शाकंभरी की चुनरी के बूंटी (bootis) लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वही घर-घर में महिलाएं मंगल गीत (auspicious songs) गाकर मां शाकंभरी की चुनरी की बूटियां लगा रही है।
सोमवार को उदयपुरवाटी कस्बे के वार्ड नंबर 34 में कुआं हिरयाहाली (greenery) पर सुमन देवी सैनी के नेतृत्व में महिलाओं ने मां शाकंभरी की चुनरी की बूटियां लगाई। सुमन देवी सैनी के घर पर माता की चुनरी के बूटियां लगाते समय महिलाओं ने चलो बुलावा आया है मैया ने बुलाया है जैसे मंगल गीत गाकर चुनरी की बूटियां लगाई।
ध्यान रहे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जनवरी माह में 25 जनवरी को उदयपुरवाटी से मां शाकंभरी सकराय धाम तक एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। मां शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी, प्रकाश सैनी कुआ रामसागर, रामस्वरूप सैनी, नितेश सैनी आदि मां शाकंभरी की चुनरी यात्रा को लेकर जोर-जोर से तैयारी में जुटे हुए हैं।
इस दौरान मंजू देवी सैनी, शारदा देवी सैनी, निर्मला देवी सुशीला सैनी, सुश्री पायल सैनी, सुश्री पूनम सैनी सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
