Pratahkal-With proper knowledge it is possible to become free from addiction-Acharya Mahashraman
मुंबई । सांताक्रूज (Santacruz) प्रवास के अंतिम दिन आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सानिध्य में श्रद्धालुओं के साथ एनसीसी के कैडेट्स अपने मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह के साथ उपस्थित थे। गायिका अनुराधा पौडवाल सहित अनेक डॉक्टर्स भी मौजूद रहे। पौडवाल ने ‘नवकार मंत्र है प्यारा..’ गीत का संगान किया। अवसर था अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित ड्रग्स निवारण अभियान कार्यक्रम का। संयोजक अशोक कोठारी व सह संयोजक मुदित भंसाली ने विचार रखे।
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि प्रश्न किया जा सकता है कि दुनिया में सबसे बड़ा और उत्कृष्ट मंगल क्या होता है? उन्होंने कहा कि अहिंसा, संयम और तप रूपी धर्म ही उत्कृष्ट मंगल है। अहिंसा, संयम और तप को सभी धर्म, वर्ग और समुदाय में स्वीकार किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि आदमी अज्ञानता के कारण गलत रास्ते पर जा सकता है। गलत रास्ते और नशे की बुरी लत से बाहर निकलने के लिए सम्यक् ज्ञान का उजागर होना भी आवश्यक होता है। समुचित ज्ञान प्राप्त हो जाए तो आदमी नशे से मुक्त हो सकता है। साध्वीवर्या सम्बुद्धयशा ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। मुनि अभिजितकुमार ने अपनी अभिव्यक्ति दी। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर, तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय सह मंत्री भूपेश कोठारी, डब्ल्यूआईआरसी के चेयरमेन अर्पित काबरा ने अभिव्यक्ति दी।
तेरापंथ (Terapanth) सभा अध्यक्ष राजेंद्र नौलखा मंत्री महेश कोठारी युवक परिषद अध्यक्ष महेश परमार मंत्री जयेश चोरड़िया महिला मंडल सयोजिका मोना नौलखा सह सयोजिका भावना धाकड़ सुमित्रा कोठारी का सहयोग रहा।
Editorial

Editorial

Next Story