✕
राजस्थान प्रदेश के समस्त देवालयों में सेवायत विप्रों के संरक्षण की भूमिका निभाएगा राजस्थान पुजारी संघ- खगुलकृष्ण भारद्वाज
By EditorialPublished on
आध्यात्मिक प्रवक्ता व छात्र जीवन से ही विप्रजनों की सेवार्थ राष्ट्रीय स्तर की कई सभाओं में राष्ट्रीय स्तरीय पदों की बखूबी जिम्मेदारी निभाने वाले विप्रसेवी खगुल कृष्ण भारद्वाज (Khagulkrishna Bhardwaj) ने आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि राजस्थान पुजारी संघ (Rajasthan Priests Association) जयपुर (jaipur) ने समस्त देवालयों में सेवायत विप्र जो पुजारी के रूप में कार्य कर रहे हैं उनके साथ आए दिन दुराचरण, दुव्यवहार करने वाले व सेवायत विप्र जनों को अपमानित करने वाले और आए दिन दबंगों, भूमाफियाओं द्वारा स

x
जयपुर (कासं ) । आध्यात्मिक प्रवक्ता व छात्र जीवन से ही विप्रजनों की सेवार्थ राष्ट्रीय स्तर की कई सभाओं में राष्ट्रीय स्तरीय पदों की बखूबी जिम्मेदारी निभाने वाले विप्रसेवी खगुल कृष्ण भारद्वाज (Khagulkrishna Bhardwaj) ने आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि राजस्थान पुजारी संघ (Rajasthan Priests Association) जयपुर (jaipur) ने समस्त देवालयों में सेवायत विप्र जो पुजारी के रूप में कार्य कर रहे हैं उनके साथ आए दिन दुराचरण, दुव्यवहार करने वाले व सेवायत विप्र जनों को अपमानित करने वाले और आए दिन दबंगों, भूमाफियाओं द्वारा सेवायत पुजारियों की जमीन जबरन कब्जे करने वाले असामाजिक तत्वों की अब मनमानी नहीं चलने दी जाएगी व थाना - तहसीलों में तथाकथित दबंगों वजह से उचित सुनवाई न होने से प्रदेश में आए दिन कहीं न कहीं शोषण की घटनाओं से आहत विप्र सेवायतों के कल्याणार्थ - रक्षार्थ राजस्थान पुजारी संघ अब किसी भी विप्र पुजारी पर शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। अध्यात्मिक प्रवक्ता खगुल कृष्ण भारद्वाज ने शासन प्रशासन से भी आग्रह किया है कि किसी भी विप्र सेवायत पुजारी के साथ कोई अनहोनी हो तो थानों में त्वरित गति से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दबंगों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उक्त विचार आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यात्मिक प्रवक्ता खगुल कृष्ण भारद्वाज ने पुजारी संघ के पदाधिकारियों के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आए दिन समस्त देवालयों में सेवायत पुजारियों का किसी भी तरह का शोषण बर्दास्त नहीं किया जायेगा । पत्रकार वार्ता में जयपुर शहर के पुजारी संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि नगर, कस्बों सहित सुदूर ग्रामों में सेवायत पुजारियों से जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा और शीघ्र ही एक सम्मेलन आयोजित कर सूची तैयार की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना को कोई दबंग अंजाम देने की सोचे उससे पहले ही सेवायत पुजारियों को किसी भी दुराचरण से बचाया जा सके ।

Editorial
Next Story
Related News
X
