Pratahkal-19 year old student committed Suicide
मुंबई । एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (Medical college) के 19 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस ने बताया कि रायगढ़ (Raigad) जिले के कर्जत (Karjat) शहर में एक हॉस्टल (Hostel) में तीन रूममेट्स ने मृतक छात्र को परेशान कर उसके साथ रैगिंग (Ragging) की, जिसके बाद उसने ये बड़ा कदम उठाया। कर्जत पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि मृत लड़के के पिता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने तीनों छात्रों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृत हर्षल महाले एमबीबीएस
(MBBS)
प्रथम वर्ष का छात्र था और उसने 1 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे हॉस्टल में अपने कमरे की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ दिनों के बाद, मृत लड़के के माता-पिता ने कमरे से एक सुसाइड नोट और उसका मोबाइल फोन बरामद किया और शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।
  • सुसाइड नोट में क्या था लिखा?
अधिकारी ने कहा, महाले ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि उसके तीन रूममेट्स ने उसे मानसिक रूप से परेशान (Mentally Disturbed) किया और प्रताड़ित किया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Editorial

Editorial

Next Story