congress
जोधपुर ( कासं)। विधानसभा चुनावों (vidhanssbha election) में हार के बाद हुई शहर जिला कांग्रेस कमेटी (congress committee) की रविवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक हंगामेदार रही। बैठक के दौरान हार के कारणों पर मंथन को लेकर संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ते नजर आए। चुनाव में हुई हार को कार्यकर्ताओं ने गलत टिकट वितरण, जालोरी गेट विवाद, कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं मिलना आदि कारण बताए। कई मुद्दों पर कार्यकर्ता आपस में उलझते दिखे। इस दौरान टिकट वितरण (ticket distribution) में कार्यकर्ताओं की राय को महत्व नहीं देने, विकास कार्यों को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दूसरे पर शब्दों के तीर चलाने लगे। बैठक में कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर हार की जिम्मेदारी डालते हुए कारण गिनाए। जहां संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठाए तो कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में नहीं हुए विकास कार्यों को हार का कारण बताया। एक कार्यकर्ता ने तो यह भी कह दिया कि संगठन में युवाओं को मौका नहीं दिया जा रहा है। उम्रदराज नेता अभी भी संगठन पर काबिज है ।
पूर्व पार्षद राजेश बोराणा (Rajesh Borana) ने आरोप लगाया कि सीएम बनने के बाद उनसे मिलने के लिए जाते तो उनके पास लगे अधिकारी मिलने नहीं देते थे। ऐसे में अपनी बात बताएं तो भी किससे। संगठन भी इस बात पर कोई मदद नहीं करता था। सीएम के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को लेकर भी कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी ने महत्व दिया। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की। इसलिए इस चुनावों में जोधपुर जिले में पिछला परिणाम नहीं दोहरा पाए ।
बैठक में दोनों जिलाध्यक्ष उत्तर व दक्षिण नरेश जोशी, सलीम खान, महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, राजेंद्रसिंह सोलंकी सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान शहर की कई सीटों पर गलत टिकट वितरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जोधपुर जिले की दस विधानसभा सीटों के नतीजों को लेकर मंथन किया गया । अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी को एकजुट होकर मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव (loksabha election) की तैयारियों में जुट जाने का आह्वाहन किया। कहा कि संगठन और कार्यकर्ता सभी बेहतर तरीके से काम कर आने वाले आम चुनाव में कांग्रेस (congress) को विजयी बनाने का काम करें।
Editorial

Editorial

Next Story