✕
वसुंधरा ने फिर किया शक्ति-प्रदर्शन
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) में मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) का शक्ति प्रदर्शन जारी है । वे रविवार सुबह दिल्ली (delhi) से जयपुर (jaipur) पहुंचीं। दोपहर में उनके आवास 13 सिविल लाइंस पर भाजपा के 13 विधायक मिलने पहुंचे।

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) में मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) का शक्ति प्रदर्शन जारी है । वे रविवार सुबह दिल्ली (delhi) से जयपुर (jaipur) पहुंचीं। दोपहर में उनके आवास 13 सिविल लाइंस पर भाजपा के 13 विधायक मिलने पहुंचे।
विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। विधायकों के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिलने पहुंचे।
इधर, सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक के भी टलने के आसार हैं। इसकी वजह राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा माना जा रहा है राजस्थान के ऑब्जर्वर बनाए गए राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उनकी मौजूदगी भी प्रस्तावित है।
उधर, अभी तक विधायकों के पास विधायक दल की बैठक को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं है। पार्टी पदाधिकारी भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रहे हैं। विधायक दल की बैठक मंगलवार या फिर बुधवार तक भी खिसक सकती है।
भाजपा कार्यालय में हलचल तेज, आज ही जयपुर आ सकते हैं पर्यवेक्षक
इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में हलचल तेज हो गई। वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई औरडॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पार्टी की ओर से तय किए गए ती राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), विनोद तावडे (Vinod Tawde) और सरोज पांडेय (Saroj Pandey) देर शाम जयपुर पहुंच सकते हैं। ऐसे में पर्यवेक्षक आज रात को ही विधायकों के साथ चर्चा कर सकते हैं।
पूर्व विधायक ने राजे को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी की
रविवार को वसुंधरा राजे से मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का भी नाम है। उन्होंने राजे को मुख्मंत्री बनाने की बात कही। गुंजल ने कहा- राजस्थान के आर्थिक हालात खराब हैं, ऐसे में प्रदेश का मुख्यमंत्री अनुभवी होना चाहिए। राजस्थान में सिर्फ वसुंधरा राजे ही अनुभवी नेता हैं। प्रदेश की जनता भी इस बात को महसूस कर रही है। मैं और प्रदेश की जनता यही चाहती है कि वसुंधरा राजे ही सीएम बननी चाहिए।
जल्द आएगा नया संदेश
रविवार को जयपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही एक सकारात्मक और नया संदेश आएगा। पार्टी आलाकमान और राजस्थान के सभी विधायक उचित समय पर निर्णय लेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
