✕
उदयपुर में आईएएस परी विश्नोई संग फेरे लेंगे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पौत्र विधायक भव्य विश्नोई
By EditorialPublished on
हरियाणा (hariyana) के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल (Bhajanlal) के पौत्र और आदमपुर (Adampur) से भाजपा (bjp) विधायक भव्य विश्नोई (Bhavya Vishnoi) झीलों की नगरी उदयपुर (udaipur) में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी परी विश्नोई से इसी महीने परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। खबरों मुताबिक शादी 22 दिसम्बर को होने जा रही है। इसके लिए उदयपुर में कुछ नामी रिसोर्ट को बुक किया गया है। इस शादी के लिए 3 लाख लोगों से अधिक को निमंत्रण भेजा गया है। आईएएस परी की मां सुशीला विश्नोई नागौर जिले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का

x
उदयपुर. नगर संवाददाता हरियाणा (hariyana) के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल (Bhajanlal) के पौत्र और आदमपुर (Adampur) से भाजपा (bjp) विधायक भव्य विश्नोई (Bhavya Vishnoi) झीलों की नगरी उदयपुर (udaipur) में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी परी विश्नोई (Pari Vishnoi) से इसी महीने परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। खबरों मुताबिक शादी 22 दिसम्बर को होने जा रही है। इसके लिए उदयपुर में कुछ नामी रिसोर्ट को बुक किया गया है। इस शादी के लिए 3 लाख लोगों से अधिक को निमंत्रण भेजा गया है। आईएएस परी की मां सुशीला विश्नोई नागौर जिले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में प्रभारी हैं। वह खुद नागौर जिले के अलाव गांव की है। आईएएस परी फिलहाल सिक्किम में एसडीएम पर हैं व उन्हें हाल में हरियाणा कैडर मिला है। बताया गया कि विधायक भव्य विश्नोई तथा आईएएस परी की शादी के तीन रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन 24 दिसम्बर को अजमेर जिले के पुष्कर में होगा जबकि दूसरा रिसेप्शन 26 दिसम्बर को हिसार जिले के आदमपुर में रखा गया है जो भव्य विश्नोई का विधानसभा क्षेत्र है। इसमें डेढ़ लाख लोगों को आमंत्रित किया गया है। तीसरा रिसेप्शन 27 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के बड़े नेता तथा वीआईपी गेस्ट ही शामिल होंगे।
भव्य परी की एक मई को हुई सगाई
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते और आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की 1 मई को परी बिश्नोई के साथ सगाई हुई थी। इससे पहले भव्य की सगाई साउथ की एक अभिनेत्री के साथ हुई थी, जो 2021 में टूट गई थी।
सिक्किम कैडर में नियुक्त है परी बिश्नोई
2020 बैच की आईएएस परी बिश्नोई का जन्म बीकानेर जिले के गांव काकरा में 26 फरवरी 1996 को हुआ था। उसने 2019 में यूपीएससी की परीक्षा में 30वां रैंक हासिल किया। उन्हें सिक्किम कैडर अलॉट हआ था।
भव्य पहली बार विधायक बने
साल 2022 में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में भव्य बिश्नोई पहली बार विधायक बने। उनके पहले इस सीट पर उनके पिता कुलदीप बिश्नोई विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसमें भाजपा ने भव्य को अपना प्रत्याशी उतारा था । भव्य बिश्नोई ने इससे पहले 2019 में हिसार लोकसभा सीट पर कांग्रेस (congress) की टिकट से चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने उन्हें हरा दिया था ।
इन्होंने चुना शाही शादी के लिए उदयपुर
शाही शादी के लिए उदयपुर एक बड़ा डेस्टिनेशन है। यहां बड़ी संख्या में लोग प्री- वेडिंग शूट तथा शाही शादी के लिए आते हैं। इनमें बॉलीवुड के सितारे ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं। हाल ही बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से उदयपुर में ही फेरे लिए। इससे पहले देश से सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी ने भी अपनी बेटी की प्री वेडिंग उदयपुर में ही की । फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, कंगना रनौत के भाई की भी शादी भी लेकसिटी में हुई। क्रिकेटर नवदीप सैनी ने भी हाल ही अपनी प्रेमिका स्वाति अस्थाना के साथ फेरे लिए थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
