✕
होटल जा रहे युवकों से लूट पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप, कोर्ट के आदेश मामला दर्ज
By EditorialPublished on
जोधपुर (कासं)। होटल पर खाना खाने जा रहे तीन युवकों के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मारपीट के बाद पीड़ितों के मोबाइल व नकदी भी छीन ली।
जोधपुर (कासं)। होटल पर खाना खाने जा रहे तीन युवकों के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मारपीट के बाद पीड़ितों के मोबाइल व नकदी भी छीन ली। घटना भगत की कोठी थाना क्षेत्र के 6 दिसंबर की रात की है। इस घटना के बाद पीड़ित युवक दो दिनों तक मामला दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर काटते रहे। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट के जरीए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के झालामंड निवासी फतेहसिंह, कुडी भगतासनी निवासी सुनील उपाध्याय व रामेश्वर नगर निवासी नितिन 6 दिसंबर की रात को खाना खाने के लिए पाली रोड स्थित एक होटल पर गए था। होटल के बाहर सोनू नाम का युवक व उसके साथी शराब पी रहे थे। सभी ने तीनों को घेर लिया और पैसों की मांग करने लगे। तीनों के मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और सुनील कुमार से उसका मोबाइल व 8 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next Story
Related News
X




