vishnudev
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सीएम के नाम के ऐलान के साथ ही ये भी तय हो गया है कि सूबे में 2 डिप्टी सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक के बाद फैसला हुआ कि सीएम पद की जिम्मेदारी जहां विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) संभालेंगे। जबकि डिप्टी सीएम पद की कमान अरुण साव (Arun Saav) और विजय शर्मा (Vijay Sharma) संभालेंगे। जबकि पूर्व सीएम रमन सिंह को स्पीकर होंगे।
सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश किया। विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था । इसमें उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया। विष्णुदेव छत्तीसगढ़ भाजपा
(bjp)
के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया। साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं। सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मैं अपनी सरकार के जरिए पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोशिश करूंगा। आवास योजना के हितग्राहियों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करना नई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जाने वाला पहला कार्य होगा ।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों (vidhansabha election) में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें जीतीं थीं, जबकि कांग्रेस (congress) 35 सीटों पर सिमट गई। भाजपा को 2018 में आदिवासी बहुल सीटों पर भारी झटका लगा था, लेकिन इस बार पार्टी ने इन इलाकों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 29 सीटों में से 17 सीटें जीत लीं।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा, इससे बढ़िया और क्या निर्णय होगा कि एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता, अनुभवी कार्यकर्ता और अटल बिहारी सरकार में मंत्री रहे कार्यकर्ता को हमने सीएम चुना है। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब किसान परिवार से आने वाले आदिवासी समुदाय के किसी पार्टी कार्यकर्ता को सीएम के रूप में गया है।
Editorial

Editorial

Next Story