✕
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख की ठगी
By EditorialPublished on
साइबर ठगों (Cyber Thug) के एक गैंग ने क्रिप्टोकरंसी (Cryptocurrency Trading) के नाम पर कोपरखैरणे के एक शख्स को 88.2 लाख रुपये की ठगी (Fraud) का शिकार बनाया है। कोपरखैरणे के रहनेवाले जयप्रकाश मदेरणा (53) की शिकायत पर बुधवार को नेरूल के साइबर पुलिस स्टेशन में ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। गैंग के सभी छह सदस्यों को इस मामले में नामजद किया गया है।

x

नवी मुंबई । साइबर ठगों (Cyber Thug) के एक गैंग ने क्रिप्टोकरंसी (Cryptocurrency Trading) के नाम पर कोपरखैरणे के एक शख्स को 88.2 लाख रुपये की ठगी (Fraud) का शिकार बनाया है। कोपरखैरणे के रहनेवाले जयप्रकाश मदेरणा (53) की शिकायत पर बुधवार को नेरूल के साइबर पुलिस स्टेशन में ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। गैंग के सभी छह सदस्यों को इस मामले में नामजद किया गया है।
एफआईआर के मुताबिक, मदेरणा एक शिपिंग कंपनी में काम करते हैं। 9 सितंबर को उन्हें कोलीन नामक महिला ने व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा था। मैसेज में क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग पर तगड़े रिटर्न्स की पेशकश की गई थी। महिला ने मदेरणा को क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग में निवेश पर मार्गदर्शन भी किया।
कुछ दिन बाद महिला ने मदेरणा का परिचय अपने गैंग के अन्य सदस्यों से भी करवाया और मदेरणा का भरोसा हासिल कर लिया। बाद में, नवंबर में मदेरणा ने एक गोल्ड लोन लेकर और साथ ही अपने दोस्तों से कर्ज लेकर और अपनी सारी जमापूंजी लगाकर 88.2 लाख रुपये जमा किये और आरोपियों के बताये अनुसार क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग में निवेश कर दिये। लेकिन उसे कोई भी रिटर्न प्राप्त नहीं हुआ। जब मदेरणा ने इस बारे में आरोपियों से पूछताछ की तो वे टालमटोल करने लगे। कुछ ही समय में मदेरणा को अहसास हो गया कि उनके साथ ठगी हुई है। आखिरकार उन्होंने नेरूल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
