✕
11 लाख के स्वर्णाभूषणों के गबन का मामला दर्ज
By EditorialPublished on
क्रेडिट पर लिये गये 11 लाख के स्वर्णाभूषणों (Gold Jewellery) के गबन और ठगी के मामले में एलटी मार्ग पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों के नाम किरण रावल और खेमराज सवल ऊर्फ सुरेश जैन हैं। दोनों गुजरात और विरार के रहनेवाले हैं। दोनों पर आरोप है कि सुरेश जैन नामक कारोबारी से लिये गये स्वर्णाभूषणों की ठगी और गबन का आरोप है।

x

मुंबई । क्रेडिट पर लिये गये 11 लाख के स्वर्णाभूषणों (Gold Jewellery) के गबन और ठगी के मामले में एलटी मार्ग पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों के नाम किरण रावल और खेमराज सवल ऊर्फ सुरेश जैन हैं। दोनों गुजरात और विरार के रहनेवाले हैं। दोनों पर आरोप है कि सुरेश जैन नामक कारोबारी से लिये गये स्वर्णाभूषणों की ठगी और गबन का आरोप है। लक्ष्मीकांत विश्वनाथ जाना सोने के कारीगर हैं और उनका भूलेश्वर में सोने का स्वर्णाभूषण निर्मिति का कारखाना है. इस कारखाने में पंद्रह कारीगर काम करते हैं. जाना का शिवम गोल्ड के मालिक सुरेश जैन से अच्छा परिचय है। जैन से उनका नियमित काराबोर चलता है। 27 अगस्त को किरण जैन नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और खुद को शिवम गोल्ड के मालिक सुरेश जैन का भाई बताते हुये कुछ स्वर्णाभूषण लेकर अपनी दुकान में बुलाया था। इसी वजह से जाना, लगभग 11 लाख के स्वर्णाभूषण लेकर शिवम गोल्ड की दुकान में गये थे।
Next Story
Related News
X

