Pratahkal-Businessman absconds with Gold Jewellery worth Rs 1.5 crore
मुंबई । जवेरी बाजार में कारोबारी (Businessman) से डेढ़ करोड़ रुपये के स्वर्णाभूषण (Gold Jewellery) लेकर कारोबारी के फरार होने का मामला बुधवार को सामने आया है। इस मामले में लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ठगी (Fraud) का मामला दर्ज किया है।
जवेरी बाजार में गोल्ड कारोबारी बिरेन शक्तिपद सासमल (35) के साथ ठगी होने की खबर है। पुलिस ने कीर्ति ओझा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार सासमल ने आरोपियों को भरोसे पर स्वर्णाभूषण बनाने के लिये डेढ करोड़ रुपये कीमत का सोना दिया था। आरोपी यह सोना लेकर फरार हो गया है।
Next Story