✕
ऑनलाइन ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
यूट्यूब चैनल लाइक और सबस्क्राइब करने पर मोटे रिटर्न का झांसा देकर ठगी करनेवाले एक साइबर चोर (Thief) को नवी मुंबई साइबर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार (Arrested from Rajasthan) किया है।

x

नवी मुंबई । यूट्यूब चैनल लाइक और सबस्क्राइब करने पर मोटे रिटर्न का झांसा देकर ठगी करनेवाले एक साइबर चोर (Thief) को नवी मुंबई साइबर पुलिस (Mumbai Cyber Police) ने राजस्थान से गिरफ्तार (Arrested from Rajasthan) किया है।
आरोपी का नाम बुधाराम झंझाराम देवासी (19) है। देवासी पर अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देने का आरोप है। जांच में पता चला है कि इस साइबर गैंग के खिलाफ पूरे देश में विविध राज्यों में करीब 9 शिकायतें दर्ज हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपियों के बैंग खाते फ्रीज कर दिये थे जिससे करीब 35 लाख 96 हजार रुपये जब्त करने में कामयाबी मिली है।
इस गैंग ने 8 से 14 सितंबर के दौरान कोपरखैरणे में रहनेवाले जुबेर खान (33) नामक शख्स से टेलीग्राम के जरिये संपर्क कर यूट्यूब पर चैनल लाइक और सबस्क्राइब कर मोटी कमाई करने की पेशकश की थी। इसके लिये आरोपियों ने जुबेर से अलग-अलग बैंक खातों से 43 लाख 45 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिये थे। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज होते ही जांच शुरु की थी। प्राथमिक कार्रवाई के तहत आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कर दिये गये जिससे करीब 36 लाख रुपये की रकम आरोपी नहीं निकाल पाये थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बुधाराम देवासी ने अपने भाई रामनिवास देवासी और अन्य के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
