✕
ज्वेलरी कंपनी के एजेंट ने ग्राहकों से की लाखों की ठगी
By EditorialPublished on
वाशी (Vashi) के प्रसिद्ध चेमन्नूर ज्वेलर्स कंपनी (Jewellery Company) में काम करनेवाले एक एजेंट ने कंपनी के नाम पर चल रही गोल्ड स्कीम (Gold Scheme) की आड़ में अनेक ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाया है। आरोप है कि एजेंट ने पूरे 13 लाख 55 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपी एजेंट का नाम बाला मुरली मेनन है। वाशी पुलिस ने उसके खिलाफ ठगी समेत जालसाजी और गबन का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

x

नवी मुंबई । वाशी (Vashi) के प्रसिद्ध चेमन्नूर ज्वेलर्स कंपनी (Jewellery Company) में काम करनेवाले एक एजेंट ने कंपनी के नाम पर चल रही गोल्ड स्कीम (Gold Scheme) की आड़ में अनेक ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाया है। आरोप है कि एजेंट ने पूरे 13 लाख 55 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपी एजेंट का नाम बाला मुरली मेनन है। वाशी पुलिस ने उसके खिलाफ ठगी समेत जालसाजी और गबन का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वाशी में स्वर्णाभूषणों के लिये मशहूर चेमन्नूर ज्वेलर्स नामक कंपनी ने वर्ष 2013 में सोना बिक्री के लिये एक स्कीम शुरु की थी। इस स्कीम के जरिये अधिकाधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिये कंपनी ने 50 एजेंट्स की नियुक्ति की थी। ये एजेंट्स घर-घर जाकर लोगों को इस स्कीम की जानकारी दे रहे थे और उसके फायदे समझा रहे थे। कंपनी की स्कीम में ग्राहकों को काफी किफायती दर पर सोना खरीदने की सुविधा प्रदान की जा रही थी। आरोपी मेनन भी इस कंपनी के एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। मेनन ने भी कंपनी की इस ऑफर को बेहद अच्छे तरीके से ग्राहकों के बीच पहुंचाया और कंपनी की बिक्री बढ़ाई जिससे कंपनी का उस पर काफी भरोसा कायम हो गया था। इसी का गलत फायदा उठाते हुये मेनन ने चेमन्नूर गोल्ड पैलेस इंटरनैशनल लि. कंपनी के गोल्ड स्कीम के फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर ग्राहकों को दिये और उनसे लाखों रुपये लेकर अपने पास ही रख लिये। अक्तूबर महीने में जब उक्त कंपनी के वाशी कार्यालय में एक ग्राहक ने आकर सोने की मांग की और कंपनी द्वारा जारी प्रमाणपत्र दिखाया तो यह सारा भांडा फूट गया। इसके बाद कंपनी के रिजनल मैनेजर मनोज महाले ने फर्जी प्रमाणपत्र देकर ग्राहकों से कंपनी के नाम पर पैसे लेनेवाले मेनन के खिलाफ वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेनन को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story
Related News
X

