Pratahkal:Jetpura annual affection conference on 25th
मुंबई । जेतपुरा जैन मित्र मंडल मुंबई (Jetpura Jain Mitra Mandal Mumbai) का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 25 दिसंबर को रॉयल गार्डन रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष कमलेश एस बोहरा के अनुसार सम्मेलन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता, तपस्वियों का सम्मान आदि अनेक कार्यक्रम होंगे। मंत्री रमेश मेहता ने बताया कि स्नेह सम्मेलन के प्रायोजक हस्तीमल, अरुण कुमार, डॉ. विमल कुमार बोहरा परिवार चेंबूर है। सम्मेलन सफल बनाने देवेंद्र मेहता, बाबूलाल बोहरा, चंद्रप्रकाश एम बोहरा, अशोक बोहरा, राजेश मेहता, भरत बोहरा, कांति मेहता, अरुण बोहरा आदि लगे हुए हैं। मंडल की ओर से सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।
Next Story