✕
मराठा समाज को ठाकरे ने दिया धोखा, बावनकुले ने लगाया आरोप
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने एक बार फिर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray ) पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही आरक्षण के मुद्दे पर मराठा (Maratha Reservation) समाज को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र फडणवीस के बाद अब सीएम एकनाथ शिंदे भी आरक्षण देने के लिए कटिबद्ध हैं। उद्धव ठाकरे ने न केवल फडणवीस बल्कि मराठाओं की पीठ पर खंजर घोपा। मराठा को आरक्षण मिले, यह सर्वपक्षीय भूमिका है। वे नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

नागपुर । भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने एक बार फिर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray ) पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही आरक्षण के मुद्दे पर मराठा (Maratha Reservation) समाज को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र फडणवीस के बाद अब सीएम एकनाथ शिंदे भी आरक्षण देने के लिए कटिबद्ध हैं। उद्धव ठाकरे ने न केवल फडणवीस बल्कि मराठाओं की पीठ पर खंजर घोपा। मराठा को आरक्षण मिले, यह सर्वपक्षीय भूमिका है। वे नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जरांगे द्वारा किये गए आरोप पर पुलिस जांच शुरू है। इसलिए उस पर बोलना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज ओबीसी (OBC) और मराठा समाज आमने-सामने आ गए हैं। इसके लिए उद्धव ठाकरे ही जिम्मेदार हैं। फडणवीस को सीएम पद के लिए बहुमत मिला था। तब ठाकरे ने उन्हें सीएम नहीं बनने दिया। अगर वे सीएम बनते तो मराठा आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट में टिकाकर रखते और न्याय दिलाते। अपील भी की कि कोई भी दो समाज को आमने-सामने लाने वाला वक्तव्य नहीं करे।

Editorial
Next Story
Related News
X


