✕
खुदकुशी के मामले में राजस्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
सांताक्रूज में 8 अगस्त को एक 41 साल के शख्स की खुदकुशी के मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, असल में यह मामला सेक्सटॉर्शन का था जिसके तहत आरोपी तीनों भाईयों ने मृतक को पहले अपने जाल में फंसाया और फिर उसे बदनामी का डर दिखाते हुये उससे वसूली की कोशिश की।

x

मुंबई । सांताक्रूज में 8 अगस्त को एक 41 साल के शख्स की खुदकुशी के मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, असल में यह मामला सेक्सटॉर्शन का था जिसके तहत आरोपी तीनों भाईयों ने मृतक को पहले अपने जाल में फंसाया और फिर उसे बदनामी का डर दिखाते हुये उससे वसूली की कोशिश की। इसी से प्रताड़ित होकर शख्स ने खुदकुशी कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी है। मृतक का नाम मानसिंह पवार (41) है। पवार ने खुदकुशी से एक दिन पहले ही 56 हजार रुपये का भुगतान किया था। पवार पेशे से एक कुक है और उसने अपनी पत्नी के स्वर्णाभूषण गिरवी रखकर यह रकम आरोपियों को ट्रांसफर की थी। प्राथमिक दृष्टि से यह आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा था। लेकिन पवार की पत्नी तुलसाबाई (37) ने पूरे दो महीने तक इस बाबत पुलिस से गुहार लगाना और फॉलोअप करना जारी रखा था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पवार को उसके वॉट्सएप पर उसकी नग्न तसवीरें भेजी थी और इन तसवीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। आरोपियों ने पवार को ब्लैकमेल करते हुये उससे 56 हजार रुपये की मांग की थी। खुदकुशी से एक दिन पहले पवार ने अपनी पत्नी को फोन कर तत्काल रकम ट्रांसफर करने को कहा था। पत्नी तुलसाबाई ने जब इतनी रकम के बारे में पूछा तो पवार ने फोन काट दिया था। अगले दिन जब तुलसाबाई ने फिर अपने पति पवार को फोन किया तो पवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया। 9 अगस्त को रिश्तेदार ने तुलसाबाई को पवार की खुदकुशी की खबर दी थी। पुलिस ने पवार द्वारा ट्रांसफर की गई रकम की जांच की तो आरोपियों तक पहुंच गई। सांताक्रूज पुलिस की टीम आरोपियों के गांव में और आसपास करीब छह दिनों तक ग्रामीणों की वेशभूषा में रहे और उसके बाद आरोपी तीन भाईयों के घर पर रात दो बजे छापेमारी की कार्रवाई की गई। डीग जिले के पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश उपाध्याय और उनकी स्पेशल टीम ने इस छापेमारी में अहम भूमिका निभाते हुये लेवाडा गांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
