Pratahkal:Maharashtra:Case of fraud of Rs 2.4 crore registered
मुंबई । एलटी मार्ग पुलिस ने सस्ती कीमत पर गोल्ड बेचने का झांसा देकर एक गोल्ड कारोबारी से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी (Fraud) करनेवाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, चेंबूर के गोल्ड कारोबारी कुणाल जैन ने अरुणकुमार शर्मा के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जैन ने आरोप लगाया है कि शर्मा से उसकी मुलाकात कुछ माह पहले हुई थी। शर्मा ने अपना परिचय बुलियन कारोबारी के तौर पर दिया था। शर्मा ने जैन का भरोसा हासिल किया और उसके बाद बाजार भाव से 8 किलोग्राम गोल्ड जैन को बेचने की पेशकश की। जैन ने सहमति देते हुये सौदा पक्का कर लिया और करीब 4.8 करोड़ रुपये शर्मा को अदा किये। रकम मिलने के बाद शर्मा ने ना तो जैन को गोल्ड दिया और नाही रकम लौटाई। कई बार तकादा करने के बाद शर्मा ने जैन को 2.4 करोड़ रुपये लौटा दिये लेकिन बाकी की रकम के लिये वह लगातार टालमटोल करता रहा। जैन ने जब रकम लौटाने के लिये ज्यादा जोर देना शुरु किया तो शर्मा ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। आखिरकार जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
Editorial

Editorial

Next Story