✕
'किसी भी लाल चीज को देख भड़क जाते हैं गहलोत'
By EditorialPublished on
जयपुर (कास)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मंगलवार को नावां विधानसभा सीट के कुचामन कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। शाह ने 'लाल डायरी' का जिक्र कर कहा- सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) किसी भी लाल चीज को देखकर भड़क जाते हैं। अशोक गहलोत की सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

x
जयपुर (कास)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मंगलवार को नावां विधानसभा सीट के कुचामन कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। शाह ने 'लाल डायरी' का जिक्र कर कहा- सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) किसी भी लाल चीज को देखकर भड़क जाते हैं। अशोक गहलोत की सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शाह ने कांग्रेस सरकार को 'सबसे भ्रष्ट सरकार' करार देते हुए कहा- गहलोत को कांग्रेस में उनके प्रशंसक जादूगर कहते हैं...उन्होंने अपना जादू चलाकर राजस्थान की बिजली गायब कर दी । वसुंधरा राजे सरकार द्वारा विकसित की गई स्वास्थ्य सुविधाएं भी गायब हो गईं। रोजगार, कानून और व्यवस्था भी गायब हो गई। ऐसा तो कोई जादूगर ही कर सकता है। शाह ने कहा- पांच साल अशोक गहलोत की सरकार चली और अशोक गहलोत की सरकार ने इस वीर भूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे भ्रष्ट सरकार अगर कहीं पर रही है तो राजस्थान की सरकार सबसे भ्रष्ट है। कथित 'लाल डायरी' प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि लाल कलर देखकर गहलोत जी भड़क जाते हैं । कुछ भी लाल हो, गहलोत जी को लाल डायरी ही नजर आती है, और कुछ नजर नहीं आता। शाह ने विभिन्न विभागों में घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां खनन विभाग में 66 हजार करोड़ का घोटाला किया और जल जीवन मिशन के नाम पर 20,000 करोड़ रुपए खा गए। गहलोत जी ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। चाहे बिजली देनी हो, स्वास्थ्य सुरक्षा ठीक करनी हो या कानून व्यवस्था ठीक करनी हो, ये काम केवल और केवल कमल फूल की सरकार कर सकती है, भाजपा सरकार कर सकती है। शाह ने कहा कि राज्य सरकार ने पेपर लीक मामले में 'विश्व रिकार्ड' बनाया है। आप कमल फूल की सरकार बना दीजिए, आने वाले दिनों में हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं होगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ना देश को सुरक्षित रख सकती है, न देश को समृद्ध कर सकती है, न देश को दुनिया में गौरव दिला सकती है।
- amit shah rajasthan government kuchaman ashok gehlot congress bjp corruption paper leak rajasthan politics state elections political speech governance indian politics union home minister security development rajasthan achievements opposition public address allegations election rallyAmit Shah slams Ashok Gehlot government

Editorial
Next Story
Related News
X
