Power Supply
सागवाड़ा ( प्रातः काल संवाददाता ) । विद्युत विभाग (Electricity Department) द्वारा मरम्मत कार्य करने से नगर के कुछ भाग में 7 नवम्बर को दिन में चार घण्टे विद्युत आपूर्ति (Power Supply) बंद रहेगी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता नितिन पाटीदार ने बताया की गामठवाडा जीएसएस से संचालित सेंट्रल जैल फीडर पर मरम्मत कार्य होने से फीडर से जुड़े बोहरावाडी, सिधी कॉलोनी, भोईवाडा, पटेलवाडा, जैन बोर्डिंग, हरिजन बस्ती क्षेत्र में 7 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
Next Story