Pratahkal:Sanjay Raut took a dig at Union Home Minister Amit Shah
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टियों की ही गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पांच राज्यों में होने वाले आगामी चुनाव में एक में भी जीत दर्ज नहीं करेगी और पार्टी को सभी राज्यों में हार का सामना करना पड़ेगा। अमित शाह को आईएनडीआईए गठबंधन के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस नंबर वन पार्टी है। अगर हम विधानसभा चुनावों में भाजपा को नहीं हराएंगे, तो लोकसभा चुनावों की तैयारी कैसे करेंगे? उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनावों के बाद आईएनडीआईए गठबंधन की फिर से बैठकें की जाएंगी।
अमित शाह ने आईएनडीआईए गठबंधन पर बोला था हमला
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए पर जोरदार हमला बोलेत हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों का एक ही एजेंडा है पीएम मोदी का विरोध करना। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर भी हमला बोला।
Editorial

Editorial

Next Story