✕
राजस्थान : 2516 प्रत्याशी डटे मैदान में अंतिम दिन 1536 नामांकन, आज होगी जांच
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था, ऐसे में पूरे प्रदेश में खासी गहमागहमी रही। अंतिम दिन 1536 प्रत्याशियों ने नामांकन - दाखिल किए। इस प्रकार राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर कुल 2516 प्रत्याशियों ने कुल 3411 नामांकन दाखिल किए। चुनाव आयोग (election Commission) के आंकड़ों के अनुसार, जालोर जिले की अहोर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। आखिरी दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य के कई बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल कि
_202311071035395482.jpg)
x
_202311071035395482.jpg)
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता ) । राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था, ऐसे में पूरे प्रदेश में खासी गहमागहमी रही। अंतिम दिन 1536 प्रत्याशियों ने नामांकन - दाखिल किए। इस प्रकार राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर कुल 2516 प्रत्याशियों ने कुल 3411 नामांकन दाखिल किए। चुनाव आयोग (election Commission) के आंकड़ों के अनुसार, जालोर जिले की अहोर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। आखिरी दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य के कई बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। 200 विधानसभा सीटों पर राजस्थान में प्रत्याशियों के नामांकन की आखिरी तारीख आज थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) ने जोधपुर की सरदारपुरा सीट से नामांकन दाखिल किया। गहलोत के अलावा संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, अल्पसंख्यक मंत्री शाले मुहम्मद, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा कर्नल सोनाराम चौधरी सहित उन सभी प्रत्याशियों ने पर्चे भरे जिन्हें कल रात को ही टिकट मिला था।
इस सीट पर सबसे ज्यादा नामांकन
राजस्थान चुनाव के लिए आखिरी दिन 2516 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। इसमें सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने जालोर की अहोल विधानसभा सीट से नामांकन किया है। अहोर विधानसभा सीट से कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस (congress) के साथ गठबंधन में शामिल आरएलडी नेता और विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर सीट से नामांकन दाखिल किया। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी के लिए लगभग पांच सीटें छोड़ी थीं, लेकिन आरएलडी केवल भरतपुर सीट से चुनाव लड़ रही है।
इन्होंने भरा नामांकन
आखिरी दिन नामांकन करने वाले भाजपा के प्रमुख नेताओं में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़, गिर्राज मलिंगा और उपेन यादव का नाम शामिल है। बांसवाड़ा से धनसिंह रावत, खेरवाड़ा से नानालाल अहारी ने दूसरी बार, निम्बाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, मावली सीट पर भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने नामांकन किया तो वल्लभनगर सीट से उदयलाल डांगी, कांग्रेस से निम्बाहेड़ा से उदयलाल आंजना ने पर्चा भरा। धौलपुर के बाड़ी से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे गिर्राज मलिंगा ने रविवार को पार्टी बदल ली और उसी सीट से भाजपा के टिकट से अपना नामांकन दाखिल किया।
गहलोत ने सरदारपुरा से भरा नामांकन
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जोधपुर के सरदारपुरा (Sardarpura) विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा। गहलोत ने नामांकन पत्र भरने से पहले अपनी बहन विमला से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि जिस प्रकार पिछले पांच सालों में उनकी कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की जनता के लिए विभिन्न ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करके काम किया हैं और इससे इस बार प्रदेश में सत्ता विरोध लहर भी नहीं बन पाई हैं। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद हैं इस बार प्रदेश में कांग्रेस रिपीट करेगी।
गहलोत ने जनता को माई-बाप बताते हुए कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के लिए योजना लाई गई और उन्हें लागू किया गया। इन योजनाओं की प्रदेश ही नहीं देश में चर्चा एवं सराहना हो रही हैं। प्रदेश में दस गारंटियां लागू की गई हैं और सात की और घोषणा की गई हैं, उन्हें उम्मीद हैं कि जनता इन्हें पसंद करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आदि संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है उसका जनता जवाब देगी और आने वाले चुनावों के बाद विधानसभा और संसद में यह मुद्दा बन जाये तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
