Pratahkal:Maharashtra:Mumbai Police arrested Drug smuggler
मुंबई । मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने महाराष्ट्र (Maharashtra के मस्जिद बंदर इलाके से एक ड्रग (Drug) तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2 करोड़ 40 लाख रुपये की उच्च गुणवत्ता वाली चरस ड्रग्स बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 48 साल के हुसैन अब्दुल्ला शिरगांवकर के रूप में हुई है। वह ठाणे का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसको अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को आठ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने मस्जिद बंदर इलाके से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद की है।
Next Story