✕
महिला दुष्कर्म में प्रदेश को नंबर वन पर लाई गहलोत सरकार: रावत
By EditorialPublished on
प्रातः काल संवाददाता उदयपुर। भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत (National General Secretary Deepti Rawat) ने बीकानेर नोखा में हुई दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए कहा की राजस्थान में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

x

प्रातः काल संवाददाता उदयपुर। भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत (National General Secretary Deepti Rawat) ने बीकानेर नोखा में हुई दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए कहा की राजस्थान में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के शासनकाल में कुल 35 हजार दुष्कर्म के मामले हुए, उसमें से 1 हजार दुष्कर्म तो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए जो रजिस्टर हुए, न केवल बीकानेर में बल्की भीलवाड़ा, मावली, प्रतापगढ़ में भी इस तरह से दुष्कर्म की घटना करके बच्चियों को जला दिया गया।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं रात को 12 बजे निश्चित होकर निकलती है जैसे कि उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि प्रदेशों में सख्त कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही और सजा । उन्होंने कहा कि यह राजस्थान की जनता के लिए सुनहरा मौका है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का। महिला आरक्षण बिल के संबंध में पूछने पर बताया कि कांग्रेस ने पांच दशक तक राज किया, लेकिन कभी महिला आरक्षण पर गंभीरता से नहीं सोचा जबकि भाजपा इस बिल को लेकर आई, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के संस्कारों में रात दिन का फर्क है। कांग्रेस में भ्रष्टाचार, घोटाला, तुष्टिकरण का संस्कार है वही दूसरी ओर भाजपा में नैतिकता एवं इमानदारी का संस्कार है। राजस्थान सरकार केवल घोषणाएं कर रही है जैसे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में की लेकिन जनता को कोई राहत अभी तक नहीं मिली है। इसलिए जनता को कांग्रेस की घोषणाओं से सावधान रहना होगा । यह वास्तविकता से परे है इन योजनाओं का कोई बजट नहीं है और नहीं इनकी कोई मॉनिटरिंग हो रही है। महिला आरक्षण पर उन्होंने बताया हमेशा ही भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाने में रही है जैसे कि चंद्रयान बनाने भी महिलाओं का काफी रोल रहा जो मोदी जी का महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच दर्शाता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मांडावत, मीडिया संभाग संयोजक चंचल कुमार अग्रवाल, सहसंयोजक महेंद्र सांगेला, जिला अध्यक्ष कविता जोशी, दिव्या जोशी, जिज्ञासा भारद्वाज उपस्थित थी ।
- crime against women rajasthan deepti rawat bjp mahila morcha rajasthan government women's safety incidents of crime rajasthan politics women's rights gender-based violence child abuse child safety women's security women empowerment bjp rajasthan crime statistics law and order women's protection rajasthan newsrajasthan women safety

Editorial
Next Story
Related News
X
