muft rashan
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत अगले पांच साल तक के लिए गरीबों को मुफ्त राशन (free ration) मिलते रहेंगे। उनकी इस घोषणा से देश के करीब 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन के दौरान अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब नागरिकों को पांच किलो गेहूं या चावल मुफ्त में मिलता है। इसकी घोषणा 30 जून 2020 को की गई थी। इस योजना को समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। सरकार ने पहले दिसंबर 2023 तक के लिए इसे बढ़ाया था। अब प्र.म. मोदी ने चुनाव प्रचार देने वाली योजना को भाजपा सरकार
(BJP sarkar)
अब अगले रखने की बात कही है।
क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना/पैकेज गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रूपये का एक व्यापक राहत पैकेज है ताकि उन्हें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद मिल सके। इसकी घोषणा मार्च 2020 में की गई थी, ताकि सबसे गरीब लोगों तक भोजन और पैसा पहुंचाया जा सके, ताकि उन्हें आवश्यक आपूर्ति खरीदने और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
Editorial

Editorial

Next Story