Rajasthan Assembly Elections 2023
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर जिले (Jodhpur District) की दस विधानसभा की सीटों पर तस्वीर साफ होते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के खिलाफ अपने ही घर में विरोध के स्वर तेज हो गए है। कांग्रेस ने सूरसागर विधानसभा सीट पर यूवा चेहरा उतारा इधर पहले से उम्मीद लगाए कार्यकर्ताओं में विरोध तेज हो गया। कांग्रेस ने सूरसागर सीट पर पेट एंट्री से अल्पसंख्यक तो नाराज है ही इधर मुख्यमंत्री के नजदीकी माने जाने वाले पूर्व महापौर रामेश्वर दधिच भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की ठान चुके हैं। कांगेस ने देर रात छठी सूची में लोहावट से किसनाराम, शेरगढ़ से मीना कंवर और सूरसागर से शहजाद खां को टिकट दिया वहीं भाजपा ने सुबह जारी पांचवी लिस्ट में शेरगढ़ से बाबूसिंह राठौड़ पर ही भरोसा जताया है।
कांग्रेस ने युवा छवि को मजबूत किया: कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के जिले की दसों विधानसभा सीट का एनालिसीस करें तो कांग्रेस और भाजपा ने पुराने चेहरों पर दांव खेला है लेकिन कांग्रेस ने सूरसागर में युवा नया चेहरा उतार कर चौंकाया है। वहीं विधानसभा व में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी को खड़ा कर पार्टी ने युवाओं के प्रति अपनी छवि को बदलने की कोशिश की है।
भाजपा ने छात्र नेता रविंद्र सिंह को भाजपा में शामिल कर उसे शिव से टिकट नहीं दिया। रविन्द्र भाटी के समर्थक युवाओं ने सोशल मीडिया पर कमल का फूल भारी भूल हेश टैग से ट्रेंड चलाया। शिव के टिकट के बाद भाजपा की युवा विरोधी छवि बनी तो वहीं कांग्रेस ने सूरसागर में 28 वर्षीय यूथ को टिकट देकर युवा हित की छवि बनाने की कोशिश की है। हालांकि कांग्रेस को इसका विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सीट को सीधी तौर पर भाजपा की झोली में डालने की बात भी चर्चा में है लेकिन इस सीट से कांग्रेस ने प्रदेश भर के यूवा को साधने की कोशिश की है।
जोधपुर जिले में 4 महिला प्रत्याशीः कांग्रेस ने यूथ केसाथ महिलाओं को साधने के लिए भी चार कैंडिडेट मैदान में उतारे है। भाजपा ने मात्र एक ही उम्मीदवार मैदान में उतारा। भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत चुनाव में वन थर्ड बात कर महिलाओं को साधने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस ने जोधपुर जिले से ही दस में से चार महिलाओं को उतार कर महिला हितैषी छवि को दिखाने की कोशिश की है।
कांग्रेस ने शहर से मनीषा पंवार, शेरगढ से मीना कंवर, भोपालगढ के गीता बरवड़ और ओसियां से दिव्या को फिर से उतार कर पार्टी ने महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है । इधर भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक पांच वर्षों में एक भी महिला कैंडिडेट तैयार नहीं कर सकी दस विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही महिला कैंडिडेट उतारा है।
भाजपा ने सेफ गेम खेला, पुराने चेहरों पर ही दांव: भाजपा ने पहली सूची जारी होने के बाद जोधपुर जिले में भी कयास लगाए जा रहे थे इस बार नए कैंडिडेट के साथ जोधपुर की दस विधानसभा सीटों में बड़ा बदलाव लाएगी। सूरसागर में भाजपा ने अपने पूर्व जिलाध्यक्ष को उतार कर यह कयास और तेज कर दिए थे। लंबे इंतजार के बाद लिस्ट में पुराने चेहरों के ही नाम थे ऐसे में नए प्रत्याशियों और नए चेहरों के नाम पर विराम लग गया। और आज तक जब शेरगढ़ की सीट होल्ड में थी तब एक उम्मीद थी कि भाजपा यहां चौंका सकती है और नए नाम की घोषणा कर सकती है लेकिन पुराने चेहरे बाबू सिंह पर ही भरोसा जता कर यह साफ कर दिया कि भाजपा ने विरोध से बचने के लिए पुराने व हारे हुए चेहरों पर ही दांव खेला है। सरदारपुरा सीट पर प्रो महेन्द्र सिंह राठौड़ और सूरसागर पर देवेन्द्र जोशी यह दो नए चेहरे है ।
बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार रात को छठी व भाजपा ने रविवार सुबह पांचवीं सूची जारी की। जिसमें कांग्रेस ने फलौदी से प्रकाश छंगाणी, लोहावट से किशनाराम, शेरगढ से मीना कंवर व सूरसागर से शहजाद खान को टिकट दिया। भाजपा ने शेरगढ से बाबूसिंह राठौड़ को टिकट दिया ।
Editorial

Editorial

Next Story