✕
1 करोड़ 47 लाख की ठगी. तीन डेवलपर्स समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज
By EditorialPublished on
फ्लैट (Flat) के लिये लिये 1 करोड़ 47 लाख रुपये का गबन कर एक शेयर मार्केट ( Share Market) कारोबारी से ठगी (Fraud ) किये जाने का मामला सामने आया है। ठगी का यह मामला बोरीवली का है। बोरीवली (Boriwali) पुलिस ने तीन डेवलपर समेत पांच के खिलाफ ठगी और गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

x
मुंबई। फ्लैट (Flat) के लिये लिये 1 करोड़ 47 लाख रुपये का गबन कर एक शेयर मार्केट ( Share Market) कारोबारी से ठगी (Fraud ) किये जाने का मामला सामने आया है। ठगी का यह मामला बोरीवली का है। बोरीवली (Boriwali) पुलिस ने तीन डेवलपर समेत पांच के खिलाफ ठगी और गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संजय जैन, हेमंत कपाडिया, रामचंद्र सोलंकी, किरण कपाडिया और यश तिवारी इन पांच डेवलपर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मनपा ( Municipal Corporation ) द्वारा केवल आठ मंजिलों तक भवन निर्माण की अनुमति होने के बावजूद आरोपियों ने नौवी मंजिल के फ्लैट के लिये ग्राहकों से रकम लेकर रजिस्ट्रेशन करवाया था। मामला संदिग्ध नजर आते ही चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। बोरीवली पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कंपनी के तीन डेवलपर्स समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
