✕
सस्ता सोना खरीदना कारोबारी को पड़ गया महंगा
By EditorialPublished on
गुजरात (gujrat) में एक कपड़ा कारोबारी को बाजारभाव से कम कीमत पर सोना (gold) खरीदना खासा महंगा पड़ गया। दो बच्चों के विवाह के लिये 500 ग्राम सोना देते हुये कारोबारी से बीस लाख रुपये ऐंठ लिये गये। सौदे के वक्त फर्जी पुलिस (fake police) छापेमारी का नाटक कर बदमाश कारोबारी से लिया पैसा और सोना लेकर फरार हो गये। ठगी का पता चलने पर कारोबारी ने कुर्ला के विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

x
मुंबई। गुजरात (gujrat) में एक कपड़ा कारोबारी को बाजारभाव से कम कीमत पर सोना (gold) खरीदना खासा महंगा पड़ गया। दो बच्चों के विवाह के लिये 500 ग्राम सोना देते हुये कारोबारी से बीस लाख रुपये ऐंठ लिये गये। सौदे के वक्त फर्जी पुलिस (fake police) छापेमारी का नाटक कर बदमाश कारोबारी से लिया पैसा और सोना लेकर फरार हो गये। ठगी का पता चलने पर कारोबारी ने कुर्ला के विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल गुजरात में एक कपड़ा कारोबारी की बेटी और बेटे की शादी तय हो गई थी। दिसंबर महीने की 21 और 22 तारीख को यह विवाह तय था। विवाह समारोह के लिये कारोबारी को 500 ग्राम सोने की आवश्यकता थी। बाजार में सोने की कीमत करीब 63 हजार रुपये प्रति दस ग्राम थी। परिचित के माध्यम से मुंबई के एक शख्स ने कारोबारी को 45 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के भाव से सोना खरीदने की पेशकश की थी। मोलभाव के बाद 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर मामला तय हो गया। चार-पांच लोगों ने कारोबारी को 1 नवंबर को बीस लाख रुपये लेकर मुंबई में बुलाया।
कारोबारी अपने कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ गुजरात से मुंबई (mumbai) पहुंचा तो यहां पहले कुर्ला और बाद में ऐरोली में उसे बुलाया गया। रिक्शा से पहुंचे कुछ लोगों ने उसे 20 सोने के बिस्कुट से भरी थैली दिखाई। कारोबारी ने केवल पांच बिस्किट खरीदने की बात कही। सौदा हो रहा था कि वहां अचानक पुलिस के तौर पर बदमाशों के साथी पहुंच गये और बिस्किट बेचनेवाले को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी को भी गिरफ्तारी की धमकी देकर उससे पैसा और सोना लेकर फरार हो गये। जिस युवक ने पहली बार कारोबारी से संपर्क किया था, कारोबारी ने जब उसे फोन किया तो उसका फोन भी बंद था।

Editorial
Next Story
Related News
X
