Children's Painting Competition
उदयपुर (वि)। टीम सृजन (team creation) की ओर से सदस्यों ने बस्ती में जाकर बच्चों से चित्रकारी प्रतियोगिता (painting competition) करवाई। आर.टी.ओ. के पीछे वाली बस्ती में टीम के स्वयंसेवक पहुंचे और सबसे पहले बच्चों को चित्रकारी प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। फिर बच्चों को चित्रकारी वाली शीट बाटी गई। बच्चों को दीपवाली के बारे में समझाकर, चित्रकारी के लिए दीपावली ही विषय दिया गया। सबसे शानदार चित्रकारी को पुरुस्कृत किया गया साथ ही साथ बाकी बच्चों को और पुरस्कार भी बाटे गए। सांत्वना पुरुस्कार में सब बच्चों और बड़ों को पेंसिल एवं चॉकलेट सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में समाजसेवी विष्णु जोशी, हरीसूदन तिवारी, दर्शना जोशी, निखिल, यश नागर, तनिष्का धाकड़, सुदर्शन सिंह, अरविंद सिंह, नाजिया खान, निष्कर्ष वीरवाल, मौसम प्रजापत, लक्षी जैन, मोहान्श जोशी एवं टीम के सदस्यों की प्रतिभागिता रही। बच्चों को पेंटिंग और सृजन व सीखने के प्रति उनकी ललक देखते ही बन पड़ी। टीम सदस्यों ने कहा कि यदि प्रोत्साहन मिले तो बच्चे अच्छे पैंटर भी हो सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story