✕
अमित शाह का नीतीश पर हमला
By EditorialPublished on
मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर हमला बोला है। इस दौरान शाह ने कहा, मैं छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि बिहार जंगलराज से मुक्त हो और पलटू राम से मुक्त हो। अमित शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डाल दीजिए। गृहमंत्री ने कहा, इससे भी बड़ी विनती है कि इस बार 2025 में कमल सरकार बनानी है।

x

मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर हमला बोला है। इस दौरान शाह ने कहा, मैं छठ मैया से प्रार्थना करता हूं कि बिहार जंगलराज से मुक्त हो और पलटू राम से मुक्त हो। अमित शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डाल दीजिए। गृहमंत्री ने कहा, इससे भी बड़ी विनती है कि इस बार 2025 में कमल सरकार बनानी है। आपने हमें जब जब जनादेश दिया पलटू राम ने पलटी मारकर जनादेश का द्रोह किया। आपने लालू जी के जंगलराज के खिलाफ वोट दिया था, लेकिन पलटू राम प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार के जनादेश के खिलाफ धोखा दिया। बिहार को जंगलराज की, गुंडाराज की भेंट पर चढ़ाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।
'पलटू बाबू ने जनादेश को धोखा दिया'
अमित शाह ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा, पलटू बाबू ने बिहार के जनादेश को धोखा दिया मगर नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में देश को आतंकवाद से मुक्त किया। वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव से शाह ने कहा, धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में किसी को भी कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई है। नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए उन्होंने लालू प्रसाद के खिलाफ राजनीति की और आज लालू प्रसाद की गोदी में जाकर बैठ गए हैं।
'नीतीश को किसी ने संयोजक नहीं बनाया'
इंडिया गठबंधन (India Alliance) का केवल एक उद्देश्य है नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का विरोध करना। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनना है और लालू प्रसाद को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में किसी भी पार्टी ने संयोजक तक नहीं बनाया, प्रधानमंत्री बनने का सपना छोड़ देना चाहिए। आने वाले दिनों में नीतीश कुमार देखेंगे कि लालू प्रसाद उनकी क्या हालत करते हैं।
'राम मंदिर का मामला लालू, नीतीश और कांग्रेस ने लटकाया'
लालू प्रसाद, नीतीश और कांग्रेस में राम मंदिर के मुद्दे को केवल लटकाने का काम किया है। 22 जनवरी 2024 में राम मंदिर में रामलला में प्राण प्रतिष्ठा होगी। बिहार के पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के लोगों से कहना आया हूं कि जातीय सर्वे केवल छलावा है। भाजपा ने जातीय सर्वेक्षण का समर्थन किया था लेकिन हमें नहीं मालूम था कि लालू प्रसाद के दबाव में सर्वेक्षण में मुसलमान और यादवों की आबादी बढ़ा दी जाएगी और पिछड़ों के साथ अन्याय होगा। अमित शाह ने पूछा कि क्या लालू अब यह घोषणा करेंगे कि बिहार में अब मुख्यमंत्री अति पिछड़ा समाज का होगा क्योंकि लालू प्रसाद कहते हैं जिसकी जितनी आबादी उतनी उसकी भागीदारी।
गिरिराज सिंह बोले- एक नेता प्र.म., दूसरा सीएम बनने में लगा है
वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, बिहार का एक नेता प्र.म. बनने में लगा हुआ है और दूसरा सीएम बनने में लगा हुआ है। नीतीश कुमार गाना गा रहे हैं रूठे रूठे सनम तुमको मनाऊं कैसे। भाजपा ने कह दिया है कि नीतीश कुमार के लिए सभी दरवाजे बंद है। 2024 भी हमारा और 2025 की हमारा होगा।
- bihar politics amit shah nitish kumar jangalraj in bihar chhath puja 2024 lok sabha elections indian politics rjd rashtriya janata dal bjp laloo prasad yadav indian coalition politics 2025 bihar elections ram mandir caste-based surveys giriraj singh bihar chief minister coalition government bihar political landscape bihar political newsamit shah attacks nitish

Editorial
Next Story
Related News
X
