✕
नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रस्तुति से दिया मतदान का संदेश
By EditorialPublished on
उदयपुर ( कासं ) । विधानसभा आम चुनाव 2023 (assembly general election 2023) में उदयपुर शहर सहित जिले भर में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार सुबह राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने वीएलसी प्रभारी कुलदीपसिंह फड़िया के निर्देशन में फतहसागर की पाल और महाराणा भूपोल राजकीय अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक और नृत्य के जरिए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।

x

उदयपुर ( कासं ) । विधानसभा आम चुनाव 2023 (assembly general election 2023) में उदयपुर शहर सहित जिले भर में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार सुबह राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने वीएलसी प्रभारी कुलदीपसिंह फड़िया के निर्देशन में फतहसागर की पाल और महाराणा भूपोल राजकीय अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक और नृत्य के जरिए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं ने विभिन्न चरित्रों को मतदान के उद्देश्य से चरितार्थ करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की मतदान में सहभागिता को प्रतिष्ठापित किया। साथ ही बिना किसी प्रलोभन, भेदभाव या अन्य नकारात्मक आधार के बजाए समाज और देश के भविष्य को आधार मानकर मतदान करने का संदेश दिया। मतदाता साक्षरता क्लब की कैम्पस एम्बेसडर सुश्री भव्या आमेटा के नेतृत्व में मैं भारत हूं गीत के साथ सुंदर और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया । स्वीप प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक देवीलाल गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेम एस. गुर्जर एवं संदीप तंवर, अभिमन्यु दीवान आदि मौजूद रहे।
रैली, संगोष्ठी और स्पर्धाओं से मतदाता जागरूकता के प्रयास उधर, स्वीप प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिले भर में विविध गतिविधियां हुई। एम बी साइंस कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। स्वीप सह प्रभारी पुनीत शर्मा, जिला समन्वयक देवीलाल गर्ग, समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ आदि ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए 25 नवम्बर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। कवि राव अजातशत्रु ने कविता के माध्यम से संदेश दिया। प्रोफेसर सुशील कुमार गांधी एवं महाविद्यालय डीन पीसी जैन सहित स्टाफ तथा विद्यार्थीगण मौजूद रहे। मावली विधानसभा क्षेत्र में राउमावि फलीचढ़ा में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संजय बंडाला एवं सेक्टर ऑफिसर गोपाल साहू ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। लभनगर विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ अंबा माता क्षेत्र में विशाल पशु मेला मैदान पर सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। वारा खुर्द के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर संदेश दिया। राउमावि भोपा खेड़ा भीण्डर में भी इस्ताक्षर अभियान के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। झाड़ोल क्षेत्र के विद्यार्थियों ने रैली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। बोहरा यूथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुलाब बाग में छात्र छात्राओं एवं स्टाफ ने मतदान की शपथ ली। प्रधानाचार्य श्रीमती फातिमा खान एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। स्वीप प्रकोष्ठ से लच्छी राम गुर्जर, हर्षित मेहता एवं विनोद छापरवाल उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
